आस्ट्रेलियाई सेना में शामिल होंगे प्रिंस हैरी

सिडनी, 17 मार्च (आईएएनएस)। प्रिंस हैरी सेना छोड़ने से पहले अगले महीने आस्ट्रेलियाई सेना में शामिल होंगे। इस दौरान वह डार्विन, पर्थ और सिडनी में सेना के बैरक में समय बिताएंगे।

एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आस्ट्रेलिया सुरक्षा बल (एडीएफ) ने मंगलवार को यह घोषणा की।

एडीएफ प्रमुख मार्क बिंसकिन ने कहा कि आस्ट्रेलियाई सेना में शामिल होने से हैरी को घरेलू संचालन परिवेश और क्षमताओं के बारे में व्यापक जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमने एक चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके तहत प्रिंस हैरी की तैनाती शहरी और युद्ध प्रशिक्षण में की जाएगी। इसके साथ ही वे घरेलू गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे।

आस्ट्रेलियाई सेना में प्रिंस हैरी का कामकाज उनके नियमित ब्रिटिश सेना के कर्तव्यों का ही विस्तार है।

बिंसकिन ने कहा, “ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया का साझा सैन्य इतिहास है और साथ में दोनों के बीच लंबे और स्थाई सहयोग हैं।”

केंसिंग्टन पैलेस ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि प्रिंस हैरी 10 सालों तक ब्रिटिश सेना को अपनी सेवाएं देने के बाद सैन्य सेवा छोड़ देंगे।

हैरी ने रॉयल सैंडहार्स्ट सैन्य अकादमी से स्नातक की डिग्री हासिल की है। सेना में रहते हुए उन्होंने दो बार अफगानिस्तान में अपनी सैन्य सेवाएं दी हैं।

आस्ट्रेलिया सेना में समय गुजारने के बाद हैरी न्यूजीलैंड का अपना आधिकारिक दौरा शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493