आस्ट्रेलिया ओपन की शुरुआत से पहले चोटिल हुईं शारापोवा

शेनझेन (चीन), 4 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं दिखाई दे रही है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलिया ओपन के आयोजन में केवल 10 दिन बाकी रह गए हैं लेकिन शारापोवा चोटिल हो गई हैं।

शेनझेन ओपन टूर्नामेंट में बेलारूस की खिलाड़ी एरीना सबालेंका के खिलाफ खेले गए मैच में शारापोवा चोटिल हुईं। इस कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

इस मैच में सबालेंका ने पहले सेट में शारापोवा के खिलाफ 6-1 से जीत हासिल की थी। दूसरे सेट में वह 4-2 से आगे थी, जब शारापोवा चोटिल होकर मैच से बाहर हो गईं। ऐसे में सबालेंका ने शेनझेन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आस्ट्रेलिया ओपन की शुरुआत मेलबर्न में 14 जनवरी से हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493