कैनबरा, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से एक 59 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर उत्तर कोरिया के आर्थिक एजेंट के रूप में काम करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने रविवार को जारी बयान में बताया कि व्यक्ति की पहचान चान हान चोई के रूप में हुई है और उस पर जनसंहार केहथियारों की बिक्री की दलाली एवं आपूर्ति की चर्चा करने का आरोप लगाया गया है।
कोरियाई मूल का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक चान आस्ट्रेलिया में जनसंहार केहथियार (प्रसार रोकथाम) अधिनियम 1995 के तहत आरोपित पहला व्यक्ति है। यह पहली बार है कि प्योंगयांग के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए किसी व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है।
चान को महीने भर तक चले व्यापक जांच के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का आरोप है कि चान उत्तर कोरिया से “मिसाइल और मिसाइल के कल-पुर्जे एवं विशेषज्ञता” की बिक्री में शामिल था और साथ ही उसने उत्तर कोरिया से इंडोनेशिया और वियतनाम में अपने संपर्को को कोयले स्थानांतरित करने में लिप्त था।
पुलिस का मानना है कि मिसाइल के कल-पुर्जो का इस्तेमाल “बैलिस्टिक मिसाइल बनाने के लिए” किया जा सकता है।
आरोप सिद्ध होने पर चान को 10 वर्ष की सजा हो सकती है।
पुलिस के सहायक आयुक्त नील गौहन ने जांचकर्ताओं के धैर्य और पूर्णता की प्रशंसा की और आस्ट्रेलियाई जनता को आश्वस्त किया कि “ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इससे पहले कभी मिसाइल को कोई कल-पुर्जा नहीं आया और इससे समुदाय को तत्काल कोई खतरा नहीं है।”
गौहन ने कहा कि वह व्यक्ति खुद को उत्तर कोरिया का “वफादार एजेंट” समझता है और “विश्वास करता है कि वह कुछ उच्च देशभक्तिपूर्ण उद्देश्यों को पूरा कर रहा है।”
dharmpath.com dharmpath