क्वींसलैंड प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी क्वींसलैंड में स्थित टाउन्सविले ने सभी तरह के डेंगू बुखार के मामलों में जीका वायरस की स्क्रीनिंग के लिए पैथोलॉजी प्रयोगशाला उन्नत की है।
क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री कैमरन डिक ने कहा कि मध्य एवं दक्षिण अमेरिका में जीका वायरस से निपटने के लिए जांच क्षमता में सुधार करना एक बेहतर कदम है।
डिक ने कहा, “डेंगू और जीका वायरस फैलाने वाले मच्छर मुख्य रूप से उत्तरी क्वींसलैंड में अधिक संख्या में हैं। इसलिए टाउन्सविले में अपनी जांच क्षमता बढ़ाना जरूरी है।”
टाउन्सविले सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई के निदेशक डॉ. स्टीवन डोनहू ने कहा कि इस दिशा में अतिरिक्त उपकरण और वित्तीय सहायता से काफी लाभ होगा।
dharmpath.com dharmpath