आस्ट्रेलिया के उलुरू पर्वत पर चढ़ाई के दौरान जापानी पर्यटक की मौत

केनबरा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में उलुरू पर्वत पर चढ़ाई के दौरान एक जापानी पर्यटक की मौत हो गई।

उलुरू पर्वत देश का एक सबसे प्रतिष्ठित और पवित्र स्थल है।

‘बीबीसी’ के अनुसार, शख्स (75) ने मंगलवार को चोटी की चढ़ाई का आधा रास्ता तय करने के बाद गिर पड़ा और फिर वह उठ नहीं पाया।

1950 से यहां चढ़ाई के दौरान करीब 37 लोगों की मौत हो चुकी है। अब अक्टूबर 2019 से यहां प्रतिबंध लगने वाला है।

पवित्र स्थल और इसके सांस्कृतिक महत्व के कारण आदिवासी आस्ट्रेलियाई यहां आने वाले पर्यटकों को लंबे समय से चढ़ाई के लिए मना करते आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493