आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की मेजबानी करेगा बांग्लादेश

ढाका, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश नौ वर्ष के अंतराल के बाद विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के साथ अपनी धरती पर टेस्ट श्रृंखला खेलेगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश की मेजबानी में आस्ट्रेलिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगा।

बीसीबी द्वारा जारी कार्यक्रम में कहा गया है कि आस्ट्रेलियाई टीम 28 सितंबर को बांग्लादेश पहुंच जाएगी और दो अक्टूबर तक अभ्यास करेगी। इसके बाद तीन अक्टूबर को फातुल्ला में वे बीसीबी एकादश टीम के साथ एक अभ्यास मैच खेलेंगे।

दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में नौ अक्टूबर से शुरू होगा।

दूसरे टेस्ट मैच 17 अक्टूबर से ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

आस्ट्रेलियाई टीम 22 अक्टूबर को स्वदेश लौट जाएगी।

आस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले 2006 में बांग्लादेश दौरे पर आई थी। तब उन्होंने तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली थी।

मौजूदा सत्र में पाकिस्तान, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश का दौरा करने वाली चौथी शीर्ष टीम होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493