आस्ट्रेलिया ने इंजन में छेड़छाड़ पर फॉक्सवैगन पर किया मुकदमा

कैनबरा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि आस्ट्रेलिया ने उत्सर्जन आंकड़ों में फर्जीवाड़ा करने के उद्देश्य से डीजल इंजन में छेड़छाड़ करने पर जर्मनी की कार निर्माता फॉक्सवैगन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

आस्ट्रेलिया प्रतिस्पर्धा एवं उपभोक्ता आयोग (एसीसीसी) के चेयरमैन रॉड सिम्स ने कहा, “फॉक्सवैगन ने उत्सर्जन आंकड़ों में फर्जीवाड़ा करने के उद्देश्य से अपने वाहनों के इंजन में सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर आस्ट्रेलिया के उपभोक्ता कानूनों का उल्लंघन किया है और अपने उपभोक्ताओं को गुमराह किया है।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आस्ट्रेलिया की संघीय अदालत में दर्ज किए गए इस मुकदमे में फॉक्सवैगन पर आरोप लगाया गया है कि उसने अपने उपभोक्ताओं को यह दावा कर गुमराह किया कि उनके वाहन यूरोपीय और आस्ट्रेलियाई मानकों के साथ-साथ स्थानीय मानकों का भी पालन करते हैं।

एसीसीसी के अनुसार, फॉक्सवैगन ने 2011 से 2015 के बीच डीजल उत्सर्जन पर गुमराह किया। फॉक्सवैगन ने भी 22 सितंबर, 2015 को स्वीकार किया था कि पूरी दुनिया में उनकी 1.1 करोड़ कारों में ऐसे उपकरण लगाए गए थे जो जांच के समय उत्सर्जन के गलत आंकड़े देते थे।

एसीसीसी ने बताया कि इस अवधि में इनमें से करीब 57,000 कारें आस्ट्रेलिया में बेची गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493