सिडनी, 15 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने 2018 फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन प्लेऑफ के दूसरे चरण में होंडुरास पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए अगले वर्ष रूस में होने वाले विश्व कप में प्रवेश कर लिया है।
दोनों टीमों के बीच पहला चरण गोलरहित ड्रॉ रहा था। दूसरे चरण में मीले जेदीनाक ने 71वें और 85वें मिनट में दो पेनल्टी को गोल में बदल कर आस्ट्रेलिया को 3-1 से जीत दिलाई।
आस्ट्रेलिया ने मैच के 54वें मिनट में मेनोर फिगेरोआ के आत्मघाती गोल की बदौलत बढ़त हासिल की जिसके बाद होंडुरास पर दवाब बनाकर दो पेनल्टी भी अर्जित की।
होंडुरास ने मैच के 90वें मिनट में गोल किया लेकिन वह उसे हार से बचाने के लिए काफी नहीं था।
आस्ट्रेलिया 2018 में अपना लगातार चौथा विश्व कप खेलेगा।
dharmpath.com dharmpath