आस्ट्रेलिया में आईएस के हमले की आशंका : टर्नबुल

केनबरा, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में देश में कभी भी आतंकवादी हमला हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यहां के स्थानीय निवासियों को इस संभावना के बारे में सचेत होने की जरूरत है।

टर्नबुल ने संसद में देश के नाम अपने पहले राष्ट्रीय सुरक्षा संबोधन में कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर हाल ही में किए गए हवाई हमलों से कमजोर हुआ है और आज बंदूकों की तुलना में अधिक स्मार्टफोन और सैनिकों की तुलना में अधिक ट्विटर खाते हैं।

उन्होंने कहा, “कई सारे कदम उठाए जाने से आईएस कमजोर स्थिति में पहुंच गया है। आईएस के प्रत्यक्ष नियंत्रण वाले क्षेत्रों में भी आईएस की वैधता नहीं है।”

आस्ट्रेलिया सीरिया और इराक में आईएस के ठिकानों पर लगातार हवाई हमले करना जारी रखेगा, लेकिन उसकी वहां सेना भेजने की कोई योजना नहीं है।

टर्नबुल हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन, अपेक और पूर्वी एशिया सम्मेलन में वैश्विक स्तर के नेताओं से मुलाकात कर स्वदेश लौटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493