आस्ट्रेलिया में एमएच370 के संदिग्ध मलबे की जांच

एमएच370 की जांच के लिए आस्ट्रेलिया की संस्था संयुक्त एजेंसी समन्वय केंद्र (जेएसीसी) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मोजाम्बिक में पाए गए मलबे के टुकड़ों को मलेशिया ले जाया जाएगा, जबकि पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में मिले मलबे की जांच की जाएगी।

एटीएसबी के प्रवक्ता ने बताया कि रॉल्स रॉयस लोगो के टुकड़ों सहित नए मलबे की जांच की जाएगी। जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि यह मलबा लापता विमान का तो नहीं है।

प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इसके साथ ही दो अन्य समान रॉल्स रॉयस लोगो के साथ दक्षिण अफ्रीका में मिले मलबे के टुकड़ों को 13 अप्रैल को एटीएसबी प्रयोगशाला ले जाया गया।

एटीएसबी और मलेशिया प्रशासन के जांचकर्ता मलबों की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मलेशिया का यात्री विमान एमएच370 आठ मार्च, 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जाते समय लापता हो गया था। इसमें 230 लोग सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493