आस्ट्रेलियाई प्रसार कॉर्पोरेशन (एबीसी) के मुताबिक, 1.4 टन से अधिक ड्रग्स जब्त की गई थी, जिसकी कीमत 31.2 करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 23.9 करोड़ डॉलर) से अधिक है।
एएफपी के अनुसार, ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ ढाई वर्षो की संयुक्त जांच के बाद गिरफ्तारियां की गईं।
पुलिस का कहना है कि पिछले महीने न्यूजीलैंड से एक नौका ने दक्षिण प्रशांत क्षेत्र की यात्रा की थी। उसका मकसद यहां एक जहाज से नशीले पदार्थो की खेप उठाकर उन्हें आस्ट्रेलिया में लाना था।
संघीय न्याय मंत्री माइकल कीनन ने पुष्टि की कि यह देश के इतिहास में जब्त कोकेन की सबसे बड़ी खेप रही।
उन्होंने बताया कि इस नौका से न्यूजीलैंड के 63 वर्षीय शख्स और स्विट्जरलैंड-फिजी की दोहरी नागरिकता वाले 54 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था।
एनएसडब्ल्यू साउथ कोस्ट से 63, 62 और 66 वर्षीय तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि 32 वर्षीय एक शख्स को सिडनी में गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारी के अनुसार, पिछले करीब 18 महीने के दौरान मादक पदार्थो के 11 टन खेप को ऑस्ट्रेलिया में लाने से रोका गया।
dharmpath.com dharmpath