कैनबरा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी आस्ट्रेलिया में मंगलवार को एक नए चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की गई। यह उष्णकटिबंधीय तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
‘बीबीसी’ ने आस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि इस तूफान के श्रेणी 2 में आने से पहले इसके चक्रवात बनने की संभावना है।
छोटे द्वीप और तटीय स्थानों पर रहने वाले लोगों को भारी बारिश, आंधी और तूफान की आशंका के मद्देनजर एहतियात बरतने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, “तूफान मगंलवार देर शाम तक पश्चिमी तीवी द्वीप को पार कर सकता है।”
मौसम विभाग के मुताबिक, यदि अनुमान के अनुरूप मौसम तैयार होता है तो इस तूफान को ‘फ्रांसेज’ नाम दिया जाएगा।
आस्ट्रेलिया में तूफान ‘डेबी’ के बाद यह इस साल का दूसरा तूफान है। डेबी ने दो सप्ताह पहले क्वींसलैंड में दस्तक दी थी, जिसकी वजह से बाढ़ की आपदा आ गई और छह लोगों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath