रियो डी जनेरियो, 24 मई (आईएएनएस)। सांतोस क्लब के खिलाड़ी लुकास लीमा अगले माह अर्जेटीना और आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दोस्ताना मैचों में ब्राजील टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे।
लुकास मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 26 वर्षीय लुकास को पिछले शनिवार ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप में कोरिटिबा के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई थी। इस मैच में सांतोस ने कोरिटिबा को 1-0 से हराया था।
ब्राजील के कोच तिते ने अभी तक लुकास के स्थान पर टीम में शामिल किए जाने वाले खिलाड़ी का नाम नहीं जाहिर किया है।
दोस्ताना मैचों में ब्राजील का सामना अर्जेटीना से नौ जून को मेलबर्न क्रिकेट क्लब में होगा। इसके चार दिन बाद टीम आस्ट्रेलिया से इसी मैदान पर भिड़ेगी।
वर्तमान में ब्राजील की टीम फीफा विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है। इसमें अर्जेटीना दूसरे और आस्ट्रेलिया 50वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath