सिडनी, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया प्रशासन ने काले बाजार से लगभग चार करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर मूल्य के 70 टन से अधिक अवैध तंबाकू जब्त किया।
आस्ट्रेलियाई आव्रजन मंत्री पीटर डटन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि इन तंबाकुओं को तीन अलग-अलग खेप में इंडोनेशिया से लाया गया था।
आस्ट्रेलिया सीमाबल आयुक्त रोमन क्वेडवलेग ने कहा कि अभी जांच जारी है। उन्होंने कहा, “हमें पक्का यकीन है कि इसे यहां कौन लाया है।”
प्रशासन ने जून में सिडनी के बोटनी बंदरगाह से 47 टन तंबाकू जब्त किया था, जबकि इंडोनेशियाई प्रशासन ने 24 टन तंबाकू की तीसरी खेप को भेजे जाने से पहले ही जब्त कर लिया गया।
आस्ट्रेलिया के काले बाजार में जब्त तंबाकू का मूल्य लगभग चार करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर (2.92 करोड़ डॉलर) है। हालांकि, खुदरा मूल्यों पर यह लगभग नौ करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर है।
मेलबर्न में गुरुवार को छापेमारी के बाद तंबाकू की इन खेपों को जब्त किया गया। मेलबर्न में हुई छापेमारी में 60 लाख अवैध सिगरेट पकड़ी गई थी, जबकि 10 टन तंबाकू भी बरामद किया गया था, जिसे जून में सऊदी अरब अमीरात (यूएई) से आस्ट्रेलिया लाया गया था।
प्रशासन ने तस्करी के मामले में 13 महीने लंबी जांच के बाद सितम्बर में सिडनी में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था।
dharmpath.com dharmpath