आस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए बुमराह को आराम

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड के साथ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन दोनों सीरीज के लिए बुमराह के साथ वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बोर्ड ने कहा, “बीसीसीआई ने बुमराह को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए और न्यूजीलैंड के लिए टी-20 सीरीज के लिए भी आराम देने का फैसला किया है। भारतीय गेंदबाज के काम के भार को देखते हुए उन्हें इन दोनों सीरीज के लिए आराम देने का फैसला किया है।”

बीसीसीआई ने कहा, “मोहम्मद सिराज को जसप्रीत के स्थान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ सिद्धार्थ कौल को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493