आस्ट्रेलिया सीरीज के लिए ब्लंडेल, टेलर कीवी एकदिवसीय टीम में

वेलिंग्टन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। विकेटकीपर टॉम ब्लंडन और दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर को आस्ट्रेलिया के साथ इस महीने होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है।

ब्लंडन को चोटिल विकेटकीपर ल्यूक रोंची के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है जबकि टेलर को जीतन पटेल के स्थान पर मौका मिला है। जीतन को बांग्लादेश के साथ होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।

हरफनमौला कोरी एंडरसन, जो कि पीठ की तकलीफ से जूझ रहे हैं, को आराम दिया गया है। वह अभी गेंदबाजी नहीं कर सकते।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले एकदिवसीय मैच 30 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493