आस्था गिल, बादशाह ने फिर मिलाया हाथ

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। ‘डीजे वाले बाबू’ और ‘अभी तो पार्टी’ जैसे गीतों से धमाल मचा चुकीं गायिका आस्था गिल और रैपर बादशाह ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। इस बार आस्था के लिए यह पहला पॉप गीत है। इसका शीर्षक ‘बज्ज’ है।

वीडियो में आस्था ‘बिग बॉस’ चर्चित प्रियांक शर्मा के साथ दिखेंगी। यह डांस सॉन्ग है।

आस्था ने कहा, “इस गीत में सबकुछ है। मैं इस उद्योग के बेहतरीन कलाकार के साथ काम करने से बहुत खुश हूं।”

अरविंदर खैरा द्वारा निर्देशित इस गीत की शूटिंग चार दिनों के भीतर पूरी हो गई।

प्रियांक ने कहा, “जब मुझे गीत का प्रस्ताव मिला, तो मैं तुरंत समझ गया कि यह बिट्स की वजह से बड़ा होगा। हमने गीत की शूटिंग चंडीगढ़ में पूरी की, इसलिए हम लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे थे। यह चार दिन का शेड्यूल था, हमने इसकी हर धुन का आनंद लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493