‘इंक मास्टर 4’ के विजेता स्कॉट मार्शल नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीविजन रियलिटी शो ‘इंक मास्टर 4’ के विजेता स्कॉट मार्शल नहीं रहे। वह 41 वर्ष के थे।

मार्शल की पत्नी जोहाना ने वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया कि पुलिस अधिकारियों ने रविवार को उन्हें जानकारी दी कि स्कॉट नींद में ही दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हृदय संबंधी निकली है।

जोहाना ने बताया कि स्कॉट ने शनिवार रात उन्हें शिकागो स्थित अपनी दुकान ‘रोजेल टैटू कम्पनी’ से फोन किया था और बताया था कि वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं। गाड़ी चलाकर घर आने में समर्थ नहीं हैं, इसलिए एक नजदीकी होटल में चले गए हैं।

स्कॉट की मौत की जांच चल रही है।

स्कॉट ने 2014 में ‘इंक मास्टर 4’ के विजेता चुने गए थे। उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 1,00,000 डॉलर दिए गए थे और उनके बारे में ‘इंक मैगजीन’ में लिखा गया था। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

शो के एक प्रतिनिधि ने कहा, “वह एक महान प्रतियोगी और कुशल कलाकार थे। स्कॉट मार्शल परिवार और मित्रों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493