इंगोल्स्ताद के कोच ने अनुबंध विस्तार का प्रस्ताव ठुकराया

इंगोल्स्ताद (जर्मनी), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब इंगोल्स्ताद के कोच राल्फ हासेनहुएत्ल ने क्लब के साथ अपने अनुबंध के विस्तार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 48 वर्षीय कोच का क्लब के साथ अनुबंध जून 2017 तक है। उन्होंने अपना अनुबंध आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। क्लब के अधिकारियों को मंगलवार को बताया कि वह जून 2017 के बजाए इसी सत्र के अंत में क्लब से जाना चाहते हैं।

इंगोल्स्ताद के संचार अध्यक्ष हेराल्ड गाएर्तनर ने मंगलवार को कहा, “हमने राल्फ के अनुरोध पर ध्यान दिया है। हमने उन्हें तय तारीख तक साथ रखने की योजना बनाई, लेकिन अब हमें कई तरह से सोचना पड़ रहा है और फिर तालमेल बिठाना पड़ रहा है।”

क्लब को अगर राल्फ के स्थान पर कोई अन्य कोच नहीं मिला तो उसे राल्फ का अनुरोध नामंजूर करते हुए अनुबंध की पूरी अवधि तक क्लब के साथ बने रहने के लिए कहना होगा।

क्लब के खेल निदेशक थॉमस लिंके ने कहा, “राल्फ हमारी टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं। हमें आखिरी मिनट तक आशा थी कि वह हमारे अनुबंध के विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेंगे। अब हमें दूसरा कोच ढूंढना पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493