मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब लीवरपुल (एलएफसी) के दिग्गज खिलाड़ी सैमी हायपियास, रोबी फॉव्लर, लुईस गार्सिया और व्लादिमीर स्मीकर आठ से 10 दिसंबर तक हाई स्ट्रीट फोनिक्स के दौरे के लिए भारत आएंगे।
इस कार्यक्रम का मकसद क्लब को सीधे भारत में एलएफसी के प्रशंसकों से जोड़ना है।
इस रोडशो में कई तरह की गतिविधियां होंगी, जिसमें सभी उम्र के प्रशंसक शामिल होंगे और इन्हें एलएफसी के खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिलेगा।
पिछले सीजन में क्लब के खिलाड़ी सिंगापुर, कुआलालम्पुर, हांगकांग और शंघाई में अपने हजारों प्रशंसकों से मिले थे।
dharmpath.com dharmpath