इंग्लिश प्रीमियर लीग : बोर्नमाउथ ने चेल्सी को दी करारी शिकस्त

लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग की गत विजेता चेल्सी को यहां उनके घर स्टैमफर्ड ब्रिज में बोर्नमाउथ ने 3-0 से करारी शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैच के पहले हाफ में चेल्सी कुछ खास नहीं कर पाई और उनके डिफेंडर एंड्रियास क्रिस्टेंसेन भी चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए।

दूसरा हाफ चेल्सी के लिए अधिक बुरा साबित हुआ और 51वें मिनट में विल्सन ने गोल कर बोर्नमाउथ को 1-0 से आगे कर दिया। 13 मिनट बाद बोर्नमाउथ ने चेल्सी की डिफेंस को भेदते हुए मैच का दूसरा गोल किया।

मेहमान टीम के लिए तीसरा गोल नाथन एके ने मैच के 67वें मिनट में किया।

इस हार के बाद अंकतालिका में चेल्सी चौथे स्थान पर खिसक गया है। चेल्सी के 50 अंक है लेकिन वह गोल अंतर के कारण लिवरपूल से पीछे है।

बोर्नमाउथ इस जीत के बार 25 मैचों में 28 अंकों के साथ 10वें पाएदान पर पहुंच गया हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493