इंग्लैंड और चेल्सी के स्टार फुटबालर लैम्पार्ड ने संन्यास लिया

लंदन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व मिडफील्डर और चेल्सी के महान फुटबाल खिलाड़ी फ्रैंक लैम्पार्ड ने गुरुवार को फुटबाल से संन्यास की घोषणा की। लैम्पार्ड का करियर 20 साल का रहा है।

38 साल के लैम्पार्ड ने अपने फेसबुक पेज पर इस की जानकारी दी। लैम्पार्ड ने लिखा, “21 साल के शानदार करियर के बाद मैंने अब पेशेवर फुटबाल करियर समाप्त करने का फैसला किया है।”

लैम्पार्ड इंग्लैंड के लिए 106 मैचों में खेले हैं। नवम्बर में न्यूयार्क सिटी एफसी के साथ उनका करियर समाप्त हुआ था।

लैम्पार्ड ने 2001 में चेल्सी से करार किया था और वह इस क्लब के साथ रहते हुए तीन ईपीएल, चार एफए कप, एक चैम्पियंस लीग और एक यूरोपा लीग खिताब जीतने में सफल रहे।

लैम्पार्ड ने कहा है कि वह अपने करियर में साथ निभाने और मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं और साथ ही साथ अब वह कोचिंग की दिशा में सोचेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493