इंग्लैंड के कई फुटबाल अधिकारी कर फर्जीवाड़ा के आरोप में हिरासत में

लंदन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कई फुटबाल क्लबों के अधिकारियों को बुधवार को कर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में जांच के तहत हिरासत में लिया गया है।

इंग्लैंड का राजस्व एवं सीमा शुल्क विभाग (एचएमआरसी) ने कर फर्जीवाड़ा से जुड़े मामलों की जांच कर रहा है और बुधवार को हिरासत में लिए गए फुटबाल अधिकारियों में न्यूकैसल क्लब के प्रबंध निदेशक भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एचएमआरसी के 80 एजेंटों ने व्यापक छापेमारी की और इंग्लैंड के अलावा फ्रांस में भी विभिन्न ठिकानों की तलाशी ली।

छापेमारी के दौरान न्यूकैसल क्लब के प्रबंध निदेशक सहित कई अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है और व्यावसायिक एवं वित्तीय दस्तावेज, कम्प्यूटर तथा मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

एचएमआरसी ने एक बयान जारी कर कहा, “एचएमआरसी ने इंग्लैंड के पेशेवर फुटबाल जगत से जुड़े कई अधिकारियों को आय कर एवं राष्ट्रीय बीमा को लेकर फर्जीवाड़ा करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है।”

बयान में यह भी कहा गया है कि एचएमआरसी की इस जांच में फ्रांसीसी अधिकारियों ने भी सहयोग दिया, फ्रांस में छापेमारी की और कई अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493