इंग्लैंड के डिफेंडर स्मालिंग यूरो कप में खेलने को तैयार

पेरिस, 9 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के डिफेंडर स्मालिंग ने कहा है कि वह यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप के पहले मैच में शनिवार को रूस के खिलाफ मैदान पर उतरने को तैयार हैं। उन्हें हाल ही में अभ्यास सत्र में बाएं घुटने पर बर्फ लगाते हुए देखा गया था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्मालिंग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे किसी तरह की कोई चोट नहीं है। मैं आमतौर पर अपने शरीर पर बर्फ लगाता हूं।”

उन्होंने कहा, “यह अगले दिन की तैयारी की हिस्सा है। चिंता की कोई बात नहीं है।”

स्मालिंग को उम्मीद है कि साथी खिलाड़ी रयान बेरट्रेंड रूस के खिलाफ खेलेंगे। बेरट्रेंड ने मंगलवार को टीम से अलग अभ्यास किया था।

उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं। मैंने उन्हें अभ्यास करते देखा था। मुझे लगता है कि वह खेल सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493