इंग्लैंड के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी जॉनसन को 6 साल की जेल

लंदन, 24 मार्च (आईएएनएस)। एक 15 साल की किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में इंग्लैंड के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी एडम जॉनसन को छह साल की जेल की सजा मिली है।

जॉनसन ने उस लड़की को बड़ा किया और फिर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए।

संडरलैंड के पूर्व खिलाड़ी जॉनसन के खिलाफ सजा का ऐलान करते हुए जज जोनाथन रोज ने कहा कि जॉनसन ने विश्वास का गला घोंटा है और पीड़िता को गम्भीर मनोवैज्ञानिक चोट पहुंचाई है।

जज ने यह भी कहा कि जॉनसन ने यह जानते हुए भी कि पीड़िता 16 साल से कम उम्र की है, आपने शारीरिक सम्बंध बनाने की हिम्मत की। इससे यह साबित होता है कि आपके मन में कानून का कोई भय नहीं।

इंग्लैंड के लिए 12 बार खेल चुके जॉनसन से जज ने यह भी कहा कि एक खिलाड़ी और यूथ आयकन होने के नाते आपने अपने प्रशंसकों के विश्वास का भी हनन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493