लंदन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड और मैनटेस्टर युनाइटेड के पूर्व डिफेंडर रियो फर्दिनांद ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह देश की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच बनना चाहते हैं।
रॉय हॉगसन ने इंग्लैंड टीम के कोच पद से हाल ही में इस्तीफा दिया है, जिसके बाद यह पद खाली हो गया है।
इंग्लिश फुटबाल क्लब सदरलैंड के मुख्य कोच सैम अलार्देसे को भी इस पद के लिए सही उम्मीदवार माना जा रहा है। रिपोर्टो ने यह दावा किया है कि अमेरिकी कोच जुर्गेन क्लिंसमैन ने भी इस पद के लिए इंटरव्यू दिया है।
फ्रांस में हुए यूरो कप टूर्नामेंट से इंग्लैंड की टीम की जल्द हुई वापसी के पीछे फर्दिनांद का मानना है कि टीम संरचना में कमी होने के कारण ऐसा हुआ।
इंग्लैंड को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आइसलैंड के हाथों निराशाजनक रूप से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath