सेंट जॉर्ज्स (ग्रेनाडा), 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा है कि जेम्स एंडरसन उनके देश के लिए खेलने वाले अब तक के सबसे अच्छे गेंदबाज हैं।
एंडरसन ने अंतिम दिन के पहले सत्र में एक रन देकर तीन विकेट हासिल किए और इंग्लैंड को वेस्टइं़डीज पर शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।
एंडरसन इस टेस्ट मैच में कुल छह विकेट लिए। दूसरी पारी में वह 43 रन देकर चार विकेट लेने में सफल रहे। अब तक 390 टेस्ट विकेट ले चुके हैं। वह इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज बन चुके हैं।
बीबीसी ने कुक के हवाले से लिखा है, “एंडरसन ने शानदार प्रदर्शन किया। वह एक स्टार हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि वह मेरी नजर में इंग्लैंड के सर्वकालिक बेहतरीन गेंदबाज हैं।”
dharmpath.com dharmpath