इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज भारत दौरे से बाहर

कोलकाता, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पहले ही श्रृंखला गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच से पहले टीम से बाहर हो गए हैं।

हेल्स के हाथ में फ्रेक्चर है और इसी कारण वह भारत दौर पर बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में हेल्स चोटिल हो गए थे। कटक में खेले गए इस मैच में महेन्द्र सिंह धौनी का कैच पकड़ने के लिए हेल्स ने डाइव लगाई और अपने हाथ में चोट लगा बैठे।

भारत ने यह मैच 15 रनों से जीत श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त ले ली थी।

हेल्स शनिवार को स्वेदश रवाना हो सकते हैं। उनकी जगह तीसरे एकदिवसीय में सैम बिलिंग्स सलामी बल्लेबाजी करने उतर सकते हैंे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493