इंग्लैंड कोच कूपर ने कहा, भविष्य पर हमारी नजर

कोलकाता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की अंडर-17 टीम के कोच स्टीव कूपर ने कहा कि उनकी टीम ने फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट में मिली खिताबी जीत का जश्न होटल में शांत रूप से रहते हुए मनाया।

शनिवार को रात के भोजन पर जश्न के रूप में सभी खिलाड़ियों ने चिकन के व्यंजन का आनंद लिया। कूपर ने कहा कि उनकी नजर अब भविष्य पर है।

कूपर ने संवाददाताओं को बताया, “हमने कुछ विचार आदान-प्रदान किए। मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा था। हमने उस पल का आनंद लिया। जैसा कि मैंने कहा कभी-कभी आप जब अच्छी चीजें करते हैं, तो आपको उसका आनंद लेना चाहिए।”

इंग्लैंड ने शनिवार रात को सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में स्पेन को 5-2 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

कोच ने सोशल मीडिया पर टीम को मिल रहे संदेशों के बारे में कहा, “सोशल मीडिया पर डेविड बेकहम के साथ-साथ कई लोगों ने संदेश भेजे हैं। हमने जो किया मैं उससे बहुत खुश हूं। हमें अब भी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन इस पल का आनंद लेना भी जरूरी है।”

कूपर ने कहा कि इंग्लैंड की मुख्य राष्ट्रीय टीम के कोच गारेथ साउथगेट ने भी अंडर-17 टीम की प्रशंसा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493