सेंट जॉर्ज्स (ग्रेनाडा), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज इयान बॉथम ने कहा है कि सलामी बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को वेस्टइंडीज के साथ मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले ट्रॉट पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में केवल चार रन बना सके थे। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच ड्रा रहा।
बॉथम के अनुसार इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशायर की ओर से खेलने वाले सलामी बल्लेबाज एडम लिथ को दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह देनी चाहिए। लिथ अगर शामिल होते हैं तो यह उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इंग्लैंड के कोच पीटर मूर्स ने ट्रॉट का समर्थन जताते हुए कहा था कि वह वापसी करने में सक्षम हैं।
बाएं हाथ के बल्लेबाज लिथ का काउंटी क्रिकेट का पिछला सत्र शानदार रहा था। उन्होंने 67 की औसत से 1,487 रन बनाए और यॉर्कशायर को खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
dharmpath.com dharmpath