लंदन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी समित पटेल को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में वापस बुला लिया गया है।
अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए चोटिल जफर अंसारी की जगह समित को मौका दिया गया है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम में पिछले सप्ताह ही चौंकाऊ बदलाव के तहत बुलाए गए जफर बाएं हांथ का अंगूटा चोटिल कर बैठे।
जफर को मोइन अली और आदिल रशीद के बाद तीसरे स्पिन गेंदबाज के तौर पर टीम में रखा गया था।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के राष्ट्रीय चयनकर्ता जेम्स व्हाइटेकर ने कहा, “चयन की घोषणा वाले दिन ही चोटिल होना जफर के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। निश्चित तौर पर चोट के कारण दौरे से बाहर होकर बेहद निराश होंगे।”
उन्होंने कहा, “बाएं हांथ से स्पिन गेंदबाजी और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले समित काफी हद तक जफर के समान ही खिलाड़ी हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका अनुभव, खासकर उपमहाद्वीप में इंग्लैंड के लिए खेलने का उनका अनुभव टीम के बेहद फायदेमंद साबित होगा।”
dharmpath.com dharmpath