इंग्लैंड ने की विश्व कप टीम की घोषणा

लंदन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 30 मई से अपने घर में शुरू हो रहे वनडे विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

लंदन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 30 मई से अपने घर में शुरू हो रहे वनडे विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

टीम की कप्तानी इयोन मोर्गन के ही हिस्से में हैं। टीम में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है। लगभग वही खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड की वनडे टीम में लगातार खेल रहे हैं।

टीम में हरफनमौला खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है। बेन स्टोक्स, मार्क वुड, मोइन अली, क्रिस वोक्स, टॉम कुरैन को टीम में जगह मिली है। मोइन के अलावा लेग स्पिनर आदिल राशिद दूसरे स्पिनर हैं।

बल्लेबाजी में जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर जोए डेनले, जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जोए रूट के जिम्मे टीम होगी।

ईसीबी ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा ले रहे इंग्लैंड के खिलाड़ी 26 अप्रैल को स्वदेश लौटेंगे।

इंग्लैंड को अपना पहला मैच 30 मई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम कुरैन, जोए डेनले, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लांकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493