इंग्लैंड ने खुद को साबित किया : कोच

मॉस्को, 12 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में हारी इंग्लैंड की टीम के मुख्य कोच गारेथ साउथगेट ने कहा कि उनकी टीम ने कम समय में काफी लंबा रास्ता तय किया है।

मॉस्को में बुधवार रात खेले गए मैच में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में कदम रखा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में इंग्लैंड के लिए किएरान ट्रिपिएर ने गोल किया।

क्रोएशिया के लिए इवान पेरिसिक और मारियो मांड्जुकिक ने गोल किया।

साउथगेट ने कहा, “हम बहुत कम समय में बहुत ही बेहतरीन रास्ता तय करके आए हैं।”

उन्होंने कहा, “हम एक टीम बनना चाहते थे, जो क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचे। हमने यहीं लक्ष्य रखा था। हमने खुद को और अपने देश को साबित किया कि यह संभव है।”

साउथगेट ने कहा कि उनकी टीम ने एक नया मील का पत्थर और एक नई उम्मीद कायम की है। हालांकि, टीम के कई खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में मिली हार से निराशा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493