तिरुवनंतपुरम, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड लायंस टीम अपने दिग्गज खिलाड़ियों के साथ रविवार को यहां पहुंचेगी।
मेहमान टीम को यहां वायानाद क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया-ए के साथ पांच वनडे मैच और एक चार दिवसीय मैच खेलने हैं।
इंडिया-ए की टीम 20 जनवरी को यहां पहुंचेगी।
वनडे मैच 23, 25, 27 और 31 जनवरी को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि चार दिवसीय मैच सात फरवरी से खेले जाएंगे।
केरल क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हुए रंजीत थॉमस ने आईएएनएस से कहा कि क्रिकेट प्रशंसक फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर की इंग्लैंड-ए टीम में पूर्व सलामी बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट, स्पिनर पीटर सच और विकेटकीपर ब्रुस फ्रेंच शामिल हैं।
उनके अलावा सैम बिलिंग्स, बैन डकेट और ओली पोप भी हैं। ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं जबकि पोप ने पिछले साल भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले थे।
मेहमान टीम 14 जनवरी से अपना अभ्यास शुरू करेगी और फिर इसके बाद वह बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath