इंग्लैंड 2018 या 2022 के विश्व कप की मेजबानी का इच्छुक नहीं

लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल संघ (एफए) के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इंग्लैंड वर्ष-2018 या 2022 में फीफा विश्व कप की मेजबानी करने का इच्छुक नहीं है।

तय कार्यक्रम के अनुसार अगला विश्व कप 2018 में रूस में जबकि 2022 का विश्व कप कतर में आयोजित होना है। हाल में फीफा में व्याप्त भ्रष्टाचार से संबंधित हो रहे खुलासों के बीच हालांकि इन दोनों देशों से मेजबानी छिन जाने की आशंका जताई जा रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एफए के मुख्य कार्यकारी मार्टिन ग्लेन ने कहा कि अगला विश्व कप रूस में जबकि 2022 का संस्करण यूरोप के बाहर आयोजित किया जाना चाहिए।

ग्लेन ने कहा, “रूस में क्यों विश्व कप आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। वहां कभी कोई विश्व कप आयोजित नहीं हुआ। जहां तक 2022 की बात है तो इसे यूरोप से बाहर ही आयोजित होना है।”

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने भी 2018 विश्व कप की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की थी लेकिन तब उसके पक्ष में केवल दो मत पड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493