इंझागी बर्खास्त, मिहाजलोविक होंगे एसी मिलान के नए कोच

मिलान, 16 जून (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब एसी मिलान ने अपने कोच फिलिपो इंझागी को बर्खास्त कर दिया है।

क्लब ने मंगलवार को कहा कि उसने सर्बिया के सिनिसा मिहाजलोविक को अपना नया कोच नियुक्त किया है।

इंझागी ने दो साल के लिए एसी मिलान के साथ करार किया था। वह अपने कार्यकाल का एक ही साल क्लब के साथ पूरा कर पाए।

इस साल सेरी-ए में एसी मिलान निराशाजनक तौर पर 10वें स्थान पर रहा। इस कारण उसे एक और सत्र के लिए यूरोपीयन फुटबाल से दूर रहना पड़ रहा है। बीते सत्र में वह आठवें स्थान पर रहा था।

युगोस्लाविया के पूर्व डिफेंडर मिहाजलोविक ने इटली के प्रतिद्वंद्वी क्लब सैम्पडोरिया का साथ छोड़कर एसी मिलान का कार्यभार सम्भाला है। वह क्लब के साथ दो साल तक रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493