इंटरकोंटिनेंटल कप : छेत्री की अपील के बाद, भारत-केन्या मैच के सभी टिकट बिके

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री द्वारा प्रशंसकों की भावुक अपील के बाद इंटरकोंटिनेंटल कप में भारत एवं केन्या के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले की सभी टिकट बिक गई हैं।

मुंबई फुटबाल एरीन में प्रतियोगिता के पहले मैच में चीनी ताइपे को 5-0 से हराने के बाद भारतीय कप्तान ने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर स्टेडियम आकर टीम को अपना समर्थन देने की अपील की थी।

केन्या के खिलाफ छेत्री भरत की जर्सी में अपना 100वां मैच भी खेलेंगे। वह भारत के लिए 100 मैच खेलने वाले दूसरे फुटबाल खिलाड़ीे है।

छेत्री से पहले पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने अपने देश के लिए 100 मैच खेले थे।

अपने वीडियो संदेश में छेत्री ने कहा था, “उन सभी लोगों को, जिनकी भारतीय फुटबाल से आशाएं खत्म हो गई हैं या कोई आशा ही नहीं है, उन सभी से हम स्टेडियम आने का आग्रह करते हैं। इंटरनेट पर मजाक उड़ाना या आलोचना करना अधिक मजेदार नहीं है। स्टेडियम आकर हम पर चिल्लाइये।”

उनके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी नागरिकों से भारतीय फुटबाल टीम को समर्थन देने की अपील की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493