सिगापुर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। लीग-1 चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ खेले गए मैच में 3-2 से जीत हासिल की।
वर्जिलियु पोस्टोलाची की ओर से अतिरिक्त समय में किए गए गोल के दम पर पीएसजी ने जीत हासिल की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मिडफील्डर क्रिस्टोफर कुनकु ने 32वें मिनट में गोल कर पीएसजी का खाता खोला। पहेल हाफ में पेरिस क्लब ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी।
इसके बाद, मिडफील्डर मोउसा दियाबे ने गोल किया और पीएसजी को 2-0 से आगे कर दिया।
विक्टर मोलेजो ने 75वें मिनट में गोल करते हुए एटलेटिको का खाता खोला।
एटलेटिको के खाते में दूसरा गोल पीएसजी के खिलाड़ी एंटोनी बर्नेडे की गलती के कारण पड़ा। उन्होंने ओन गोल करते हुए एटलेटिको का स्कोर पीएसजी के खिलाफ 2-2 से बराबर कर दिया।
अतिरिक्त समय में पोस्टोलाची (92वें मिनट) की ओर से किए गए गोल ने पीएसजी को एटलेटिको के खिलाफ 3-2 से जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath