इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में युनाइटेड और सिटी का मैच रद्द

शंघाई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्ट युनाइटेड के बीच इंटरनेशनल कप में होने वाल मैच चीन में खराब मौसम के कारण रद्द हो गया।

इस बात की घोषणा सोमवार को की गई।

यह फैसला टूर्नामेंट के आयोजकों, दोनों क्लब, चीन फुटाबल संघ, बीजिंग फुटबाल संघ और राष्ट्रीय स्टेडियम के प्रबंधन ने मिलकर लिया है।

युनाइटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा गया है, “मैच रद्द करने का फैसला खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर और बीजिंग में काफी दिनों से खराब मौसम के चलते लिया गया है।”

वेबसाइट पर लिखा गया है, “19 जुलाई और 20 जुलाई के बीजिंग के मौसम को हाल ही के दिनों में सबसे खराब बताया गया है। 21 और 22 जुलाई को भी लगातार बारिश होती रही।”

युनाइटेड ने भी ट्वीट कर लिखा, “हाल ही में मौसम को देखते हुए टूर्नामेंट के आयोजकों और हिस्सा लेने वाले दोनों क्लबों ने इंटरनेशनल चैम्पियंस कप का मैच रद्द करने का फैसला किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493