इंटरनेशनल चैम्पियंस कप : रियल ने रोमा को मात दी

ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका), 8 अगस्त (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने अपने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।

रियल ने इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में खेले गए मैच में सेरी-ए क्लब रोमा को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रियल ने प्री-सीजन के दौरान कुछ खिलाड़ियों के साथ करार भी किया है।

गारेथ बेल से मिले पास को दूसरे ही मिनट में गोल में तब्दील कर मार्को आसेंसियो ने रियल का खाता खोला।

इसके बाद, बेल ने 15वें मिनट में खुद गोल कर रियल क्लब को 2-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में रियल ने अपना डिफेंस अच्छा रखा, लेकिन आखिरकार रोमा को गोल करने का मौका मिला।

केविन स्ट्रूटमैन की ओर से 88वें मिनट में किए गए गोल के दम पर रोमा ने खाता खोला, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। इसके कारण रियल ने रोमा को 2-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493