इंटरनेशनल चैम्पियंस कप : लिवरपूल ने युनाइटेड को 4-1 से हराया

ऐन आर्बर (अमेरिका), 29 जुलाई (आईएएनएस)। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लिवरपूल क्लब ने रविवार को खेले गए इंटपनेशनल चैम्पियंस कप के मैच में मैनचेस्टर युनाइटेड को 4-1 से हरा दिया।

इस मैच को देखने के लिए 101,254 प्रशंसक मिचिगन स्टेडियम में मौजूद थे।

स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह और साडियो माने ने लिवरपूल का प्रतिनिधित्व किया, वहीं युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्होने ने अंतिम एकादश में पांच ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था, जिन्होंने पिछले सीजन में प्रीमियर लीग में टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला।

माने ने 28वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर लिवरपूल का खाता खोला। इसके बाद, 31वें मिनट में आंद्रेस परेरा ने 25 यार्ड से फ्री-किक मारकर युनाइटेड के लिए गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में लिवरपूल ने पूरी तरह से मैच अपने कब्जे में कर लिया। काफी समय तक दोनों टीमों के बीच संघर्ष चला। 66वें मिनट में डेनियल स्टुरिज ने गोल कर लिवरपूल को 2-1 से बढ़त दिलाई।

ओजो शेई ने फिर 74वें मिनट में गोल किया ओर लिवरपूल को 3-1 से आगे कर दिया। 82वें मिनट में शेरडान शकीरी की ओर से की गई शानदार बाइसाइकिल किक के साथ ही लिवरपूल ने 4-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493