इंटर मिलान की नजर ब्राजीलियाई खिलाड़ी एराना पर

रियो डी जनेरियो, 26 नवंबर (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब इंटर मिलान ने ब्राजील के युवा लेफ्ट बैक गुलहेरेमे एराना से करार में रुचि दिखाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर दी है। इंटर मिलान के अलावा इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड भी एराना को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

ब्राजीली सेरी-ए में कोरिंथियंस के लिए खेल रहे 19 साल के एराना ने इस साल अपने फार्म से सबको प्रभावित किया है। बीते एक साल में एराना टीम के लिए हर मैच में खेले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इंटर मिलान जनवरी में खुल रहे ट्रांसफर विंडो के तहत एराना के साथ करार चाहता है और इसके लिए उसने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

कोरिंथियंस के लिए एराना ने कुल 33 मैच खेल हैं। वह 2014 में क्लब के यूथ प्रणाली में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493