इंटर मिलान के मुख्य कोच बने डी बोएर

रोम, 9 अगस्त (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स के फ्रांक डी बोएर इटली के फुटबाल क्लब इंटर मिलान के मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं। वह तीन साल तक क्लब के साथ रहेंगे।

इटली के क्लब ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।

बोएर ने 1990 से 2004 तक नीदरलैंड्स के लिए कुल 112 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 13 गोल किए हैं। क्लब स्तर पर उन्होंने अजाक्स की तरफ से खेलते हुए इरेडीवाइस, चैम्पियंस लीग ट्रॉफी, यूरोपियन कप, यूरोपियन सुपरकप और इंटरकोंटिनेंटल कप जीते हैं।

वह स्पेन के शीर्ष क्लब बार्सिलोना, गालाटासाराय एस. के, और रेंजर्स की तरफ से भी खेल चुके हैं।

वह अजाक्स के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। बोएर के मार्गदर्शन में अजाक्स ने 2011 से 2014 तक लगातार चार इरेडीवाइस लीग के खिताब जीते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493