इंटर मिलान पर निर्भर राफिन्हा का भविष्य

रियो डी जनेरियो, 3 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के मिडफील्डर राफिन्हा अपने क्लब इंटर मिलान में खुश हैं।

राफिन्हा ऋण करार पर इस क्लब में शामिल हैं और उनका इस क्लब में बने रहना इतावली क्लब पर निर्भर करता है। राफिन्हा के पिता ने यह बात कही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राफिन्हा सेरी-ए लीग में बार्सिलोना से जनवरी में छह माह के ऋण करार पर शामिल हुए हैं और अब तक खेले गए 14 मैचों में वह तीन गोल दागने में मदद कर चुके हैं।

राफिन्हा को बार्सिलोना क्लब से इस साल जनवरी में ऋण करार पर इंटर मिलान क्लब में शामिल किया गया था।

समाचार पोर्टल ‘लांस’ की रिपोर्ट के अनुसार, मिलान क्लब के पास 25 वर्षीय खिलाड़ी को 3.5 करोड़ यूरो (4.2 करोड़ डॉलर) में स्थायी रूप से टीम में शामिल करने का विकल्प है। 30 लाख यूरो (35 लाख डॉलर) अतिरिक्त शामिल होंगे।

राफिन्हा के पिता व उनके एजेंट माजिन्हो के हवाले से ब्राजील के समाचार पोर्टल ‘लांस’ ने कहा, “वह इंटर में रहकर खुश हैं और अच्छा खेल रहे हैं।”

माजिन्हो ने कहा, “उनका यहां रहना इंटर मिलान क्लब पर निर्भर करता है। यह क्लब के चैम्पियंस लीग में क्वालीफाई करने और राफिन्हा के प्रदर्शन पर क्लब की संतुष्टि पर निर्भर करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493