इंटीग्रेटेड बिल्डिंग सॉल्यूशन प्र्दशनी ‘आईएसएच इंडिया’ 23 फरवरी से

ग्रेटर नोएडा, 21 फरवरी (आईएएनएस)। इंटीग्रेटेड बिल्डिंग सॉल्यूशन सेक्टर में दुनिया की अग्रणी व्यापार मेला ‘आईएसएच 2017’ इस साल ग्रेटर नोएडा से अपने कारोबार का शुभारंभ करने के लिए तैयार है। प्लबिंग इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैसे फ्रैंकफट और इंडियन प्लिंबंग एसोसिएशन के बीच एक साझेदारी हुई है, जिसके तहत इंडियन प्लिंबंग एसोसिएशन द्वारा संचालित ‘आईएसएच इंडिया’ का आयोजन इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी तक किया जाएगा।

इसमें कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक्रेक्स इंडिया, फायर एंड सेफ्टी इंडिया एक्सपोए फेंस्टरबौ फ्रोन्टले इंडिया और गलास्परो प्रमुख हैं।

इंडियन प्लिंबंग एसोसिएशन द्वारा संचालित ‘आईएसएच इंडिया 2017’ में प्लबिंग, सेनिटेशन बाथरूम व किचन, रिन्यूबल एनर्जीज और होम ऑटोमेशन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

मैसे फ्रैंकफर्ट और इंडियन प्लिंबंग एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि देश में पाइपलाइन उत्पादों का बाजार 20,000 करोड़ होने का अनुमान है।

‘एक्रेक्स इंडिया 2017’ द्वारा एचवीएसी पर रिफ्रिजरेशन और कोल्ड चेन, एयर कंडीशनिंग, वेंटिलेशन और इंटेल्जिेंट बिल्डिंग पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जबकि ‘फायर एंड सिक्युरिटी इंडिया एक्सपो 2017’ फायर सेफ्टी और सिक्योरिटी सोल्यूशन के बारे में जानकारी देगी।

‘फेंस्टरबउ फ्रोन्टेल इंडिया 2017’ फेकेड और फेनेस्ट्रेशन यानि गवाक्षीकरण उत्पादों और ‘ग्लासपरो इंडिया 2017’, ग्लास इंडस्ट्री के लिए सोल्यूशन और इनोवेशन को प्रदर्शित करेगा। यह प्लेटफार्म स्मार्ट शहरों और शहरी योजनाकारों को टारगेट करते हुए 25 से अधिक देशों से 500 प्रदर्शकों व 30,000 वर्गमीटर के एक बेमिसाल प्रदर्शनी के साथ ‘बिल्ड फेयर एलायंस 2017’ का प्रतिनिधित्व करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493