ग्रेटर नोएडा, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी कॉर्मशियल प्लंबिंग सिस्टम निर्माता कंपनी स्लोन ने यहां आयोजित इंटीग्रेटेड बिल्डिंग सोल्यूशन व्यापार मेला ‘आईएसएच इंडिया’ में गुरुवार को अपने मुख्य उत्पाद ट्रफ्लोशमीटर को भारतीय बाजार में उतारने की घोषणा की।
कंपनी ने कहा कि स्लोन 70 देशों में अपने उत्पाद प्रस्तुत कर रही है तथा पूरे विश्व में लाखों टायलेट्स में कंपनी के प्लंबिंग उत्पाद लगाए जाते हैं। स्लोन भारत में अपने फ्लोशमीटर (बिना टेक का फ्लश सिस्टम) की श्रृंखला एईआरए डीईसी एकीकृत सिंक सिस्टम, नल व शॉवर प्रस्तुत कर रही है। बाद में वाटर क्लोजेट यूरीनल व सिंकसीन भी भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे।
स्लोन के भारत में कन्ट्री हेड, अनूप कुमार त्रिपाठी ने कहा, “हमारे उच्च दक्षता के स्मार्ट व पानी बचाने वाले उत्पाद विश्व में प्रसिद्ध हैं। स्लोन की 110 वर्षों की लगातार अन्वेषण की विरासत के रुप में ट्रफ्लोशमीटर जैसे उत्पाद बने है जो अब भारत में उपलब्ध हो सकेंगे।”
आईएसएच में हिस्सा ले रही इंडियन प्लिंबंग काउसिल के पदाधिकारियों ने एक विशेष प्रकार के स्किल सर्टिफिकेट का प्रदर्शन किया, जो कि आधार कार्ड से लिंक होगा और प्रमाणपत्र पर अंकित क्यूआर कोर्ड में स्किलिंग का कोर्स किए हुए युवा की पूरी जानकारी स्कैन की जा सकेगी। यह अत्याधुनिक प्रमाणपत्र प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त करने वाले युवाओं को दिया जाता है।
गौरतलब है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला है, जिसकी शुरुआत भारत में मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया और इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन ने मिलकर की है। यह मेला तीन दिनों तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath