इंडिगो 1 जनवरी से 8 अतिरिक्त उड़ानें लांच करेगी

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि वह अपने नेटवर्क में 1 जनवरी 2018 से 8 अतिरिक्त उड़ानों को जोड़ेगी।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि वह अपने नेटवर्क में 1 जनवरी 2018 से 8 अतिरिक्त उड़ानों को जोड़ेगी।

एयरलाइन ने कहा कि वह हैदराबाद-जम्मू और जयपुर-जम्मू समेत अन्य मार्गो पर नई उड़ानों को शुरू करेगी। साथ ही हैदराबाद से वाराणसी और जयपुर के लिए अपने विमानों के फेरे को बढ़ाएगी।

इंडिगो के अध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष ने एक बयान में कहा, “रीजनल क्षेत्रों से बढ़ती मांग के साथ हमें इन नए कनेक्शनों की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493