‘इंडिपेंडेंस डे’ के सीक्वल में भी पुलमैन, हिर्श

लॉस एंजेलिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता बिल पुलमैन और जड हिर्श फिल्म ‘इंडिपेंडेंस डे’ (1996) के सीक्वल में एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

फिल्म के निर्देशक रोलैंड एमरिच ने शुक्रवार को ट्विटर पर फिल्म के प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, एमरिच ने मूल फिल्म ‘इंडिपेंडेंस डे’ के वो दो फोटो शेयर किए, जिसमें पुलमैन और हिर्श नजर आ रहे हैं।

एमरिच ने पुलमैन के किरदार वाले एक फोटो के साथ लिखा, “हम आज हमारी ‘इंडिपेंडेंस डे’ के सीक्वल का जश्न मना रहे हैं। आपका स्वागत है बिल पुलमैन।”

वहीं, हिर्श के किरदार जूलियस लेविंसन की तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह आधिकारिक खबर है। हम एक बार फिर महान जड हिर्श को फिल्म ‘इंडिपेंडेंस डे’ के सेट पर पाने को लेकर रोमांचित हैं।”

फिल्म के सीक्वल में लियाम हेम्सवर्थ, जेसी अशर, जॉय किंग और शेर्लोट गैंसबोर्ग भी हैं। फिल्म 24 जून, 2016 को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493