इंडियन ग्रां प्री रविवार को, ओलम्पिक सीट बुक होंगे

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के एथलेटिक्स स्टार, पूर्व विजेता और युवा खिलाड़ी रविवार से शुरू हो रहे इंडियन ग्रां प्री में इसी साल रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने की जोर अजमाइश करेंगे।

रियो जाने की उम्मीद लगाए बैठे भारतीय खिलाड़ियों के लिए दो चरणों में होने वाली इंडियन ग्रां प्री और फेडरेशन कप एक उम्मीद की किरण की तरह है।

फेडरेशन कप 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि इंडियन ग्रां प्री का दूसरा चरण एनएस एनआईएस पटियाला में होगा।

ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने के अभियान की शुरुआत डिस्क्स थ्रो में कृष्णा पूनिया करेंगी। भारत को भाला फेंक स्पर्धा में अपनी पुरुष और महिला टीम से काफी उम्मीदें हैं जो इस समय विदेशी कोच गैरी कालवेर्ट के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। आस्ट्रेलिया के कोच के आने से टीम का मनोबल काफी बढ़ गया है।

युवा नीरज चोपड़ा, जिन्होंने 2016 दक्षिण एशियन खेलों और 2014 एशियन खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था, अनु रानी और सुमन देवी पर सभी की निगाहें रहेंगी।

2016 ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की सीमा पुरुषों के लिए 83 मीटर और महिलाओं के लिए 62 मीटर है।

एम.आर पुवाम्मा और अरोक्या राजीव ने एशियन खेलों में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। यह दोनों पिछले साल रियो के लिए क्वालीफाई करने के चूक गए थे। इस बार उनकी कोशिश ओलम्पिक के लिए टिकट पक्का करने की होगी।

दिल्ली राज्य एथलेटिक संघ और भारतीय एथलेटिक महासंघ की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इंडियन ग्रां प्री में होने वाली 19 स्पर्धा में कुल 100 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इंडियन ग्रां प्री के पहले और दूसरे चरण में पुरुष श्रेणी में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, लांग जम्प, ट्रिपल जम्प, हाई जम्प, शॉट पुट, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

वहीं, महिला श्रेणी में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, लांग जम्प, ट्रिपल जम्प, हाई जम्प, शॉट पुट, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493