इंडियन वेल्स, 19 मार्च (आईएएनएस)। बीएनपी परिबास बैंक ने इंडियन वेल्स के साथ आधिकारिक प्रायोजक के रूप में अपनी साझेदारी को 2023 तक बढ़ाए जाने की घोषणा की है।
ऐसे में बीएनपी इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक समय तक जुड़ने वाला प्रायोजक बन गया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में बीएनपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीन-युवेस फिलियन ने कहा कि टूर्नामेंट एक बड़े स्तर पर बढ़ रहा है।
इस टूर्नामेंट में रविवार रात खेले गए फाइनल मुकाबलों को देखने के लिए कुल 18,347 स्टेडियम में मौजूद थे। ऐसे में पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 450,502 लोग शामिल हुए।
इंडियन वेल्स के टूर्नामेंट निदेशक टॉमी हास ने कहा, “हम इस शानदार साझेदारी को बनाए रखने के लिए उत्साहित हैं। आप जानते हैं कि हम हमेशा आगे बढ़ने की सोचते हैं और इस टूर्नामेंट को विश्व स्तर पर देखना चाहते हैं। ऐसे में आपकी साझेदारी हमारे लिए मायने रखती है।”
बैंक ने इस साझेदारी के तहत कोर्ट से बाहर भी कई सामाजिक, शैक्षिक गतिविधियां की हैं। इसके तहत कोचेला वैली के दो छात्रों को बैंक की ओर से 15,000 डॉलर की छात्रवृत्ति दी गई है। 2019 तक इसमें तीसरे छात्र के जुड़ने की भी उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath